फुकुशिमा दाइची परमाणु बिजली संयंत्र त्रासदी 2011 जापान 11 मार्च 2011 की दोपहर 2:46 ( जापान स्थानीय समय) पर शुरू हुई. पूर्वी प्रायद्वीप ओशिका से 70 किलोमीटर दूर रिक्टर पैमाने पर नौ तीव्रता वाला भूकंप उठा. इस भूकंप का केंद्र 24 किलोमीटर की गहराई पर था. इतने तेज भूकंप ने पूर्वोत्तर जापान को थरथरा दिया. सुनामी के चलते बहुत से बिजली घरों में विद्युत उत्पादन ठप हो गया है और जापान में कम से कम दो परमाणु बिजलीघरों से रेडियोधर्मी विकिरण का खतरा पैदा हो गया करीब 20 मिनट बाद सूनामी लहरें उत्तर के होककाइदो और दक्षिण के ओकीनावा द्वीप से टकराई और वहां भारी तबाई मची. इसके बाद विशाल सुनामी लहरें फुकुशिमा दाइची परमाणु बिजली संयंत्र में घुसीं. परमाणु संयंत्र में समुद्र का नमकीन पानी घुसने से रिएक्टर पिघलने लगे और धमाके होने लगे. संयंत्र से भारी मात्रा में रेडियोधर्मी तत्व लीक होने लगे और परमाणु विकिरण होने लगा 15,000 से ज्यादा लोग मारे गए. नेशनल पुलिस एजेंसी के मुताबिक 2,000 से ज्यादा लो...