History of Modern India 02


  • आर्य समाज किसके विरूद्ध है – धार्मिम अनुष्‍ठान व मूर्ति पूजा के
  • ‘युवा बंगाल आन्‍दोलन'(Young Bengal Movent) के नेता कौन थे – हेनरी विवियन डेरोजियो
  • ‘थियोसोफिकल सोसाइटी’ ने भारत में कब और अपना मुख्‍य कार्यालय संस्‍थापित किया – 1882, अडयार
  • किसी समय महात्‍मा गाँधी के सहयोगी रह चुके, पर उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी आन्‍दोलन जिसका नाम ”आत्‍म-सम्‍मान आन्‍दोलन” था, चलाने वाले कौन थे – ई. वी. रामास्‍वामी नायकर
  • वर्ष 1829 ई. में सती प्रथा का उन्‍मूलन किसके द्वारा किया गया था – लार्ड विलियम बैंटिक
  • स्‍वामी विवेकानंद का मूल नाम था – नरेन्‍द्रनाथ दत्‍त
  • 19वीं सदी में ज्‍योतिबा फूले के ‘सत्‍यशोधक समाज’ ने क्‍या प्रयास किया था – दंभी ब्राहम्‍णों तथा उनके अवसरवादी धर्म ग्रन्‍थों में नीची जातियों की रक्षा
  • 1873 ई. ‘सत्‍यशोधक समाज’ की स्‍थापना की गयी – ज्‍योतिबा फूले द्वारा
  • किस धर्म सुधारक की मृत्‍यु भारत के बाहर हुई थी – राजा राममोहन राय
  • ‘सत्‍यार्थ प्रकाश’ पुस्‍तक के लेखक कौन हैं – दयानंद सरस्‍वती
  • ‘रामकृष्‍ण मिशन’ की स्‍थापना किसने की – विवेकानंद
  • ‘वहाबी आंदोलन’ का मुख्‍य केन्‍द्र था – पटना
  • भारत में दास प्रथा को कब अवैध घोषित किया गया – 1843 में
  • भारत में अंग्रेजी शिक्षा किसके द्वारा लागू की गई थी – विलियम बैंटिक
  • ‘वेदों में सम्‍पूर्ण सच्‍चाई निहित है’ यह व्‍याख्‍या की गई – स्‍वामी दयानंद द्वारा
  • ‘महाराष्‍ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है – महादेव गोविंद रानाडे
  • स्‍वामी विवेकानंद किस स्‍थान पर हुए धार्मिक सम्‍मेलन से प्रसिद्ध हुए – शिकागो
  • राजा राममोहन राय ने अपने असाधारण काम की खातिर भारतीय इतिहास में अपनी पहचान बनाई, उनका मुख्‍य काम इस दिशा में था – समाज सुधार
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना किसने की थी – सैयद अहमद खाँ
  • किसे ‘आधुनिक भारत का जनक’ कहते है – राजा राममोहन राय
  • ‘भारतीय राष्‍ट्रवाद का जनक’ किसे कहा जाता है – राजा राममोहनराय
  • कन्‍याकुमारी का रॉक मेमोरियल किसके लिए समर्पित है – स्‍वामी विवेकानंद
  • स्‍वामी दयानन्‍द सरस्‍वती का मूल नाम था – मूल शंकर
  • भारत में 19वीं सदी का पुनर्जागरण किस वर्ग तक सीमित था – उच्‍च मध्‍य वर्ग
  • ‘प्रार्थना समाज’ की स्‍थापना किसकी प्रेरणा के फलस्‍वरूप हुई – केशवचन्‍द्र सेन
  • राजा राममोहन राय के इंग्‍लैण्‍ड जाने के पश्‍चात किसने ब्रह्म समाज की बागडोर सँभाली – रामचन्‍द्र विद्यावागीश
  • राजा राममोहन राय और डेविड हेयर किसकी स्‍थापना से जुडे हुए थे – हिन्‍दु कॉलेज
  • देवबंद आन्‍दोलन से जुडे उस विद्वान का नाम बताइए जिन्‍होंने स्‍वतंत्रता आन्‍दोलन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई – अबुल कलाम आजाद
  • शारदामणि कौन थी – रामकृष्‍ण परमहंस की पत्‍नी
  • राजा राममोहन राय द्वारा ‘बह्म समाज’ की स्‍थापना की गई – 1828 ई.
  • कूका आन्‍दोलन को किसने संगठित किया – गुरू रामसिंह
  • दयानन्‍द सरस्‍वती द्वारा स्‍थापित है – आर्य समाज
  • 19वीं सदी के उत्‍तरार्द्ध में ‘नव हिन्‍दू वाद'(Neo-Hinduism) के सर्वश्रेष्‍ठ प्रतिनिधि थे – स्‍वामी विवेकानंद
  • स्‍वामी विवेकानंद ने रामकृष्‍ण मिशन की स्‍थापना की, वर्ष – 1896 में
  • महाराष्‍ट्र के किस सुधारक को ‘लोकहितवादी’ कहा जाता है – गोपाल हरिदेशमुख
  • शिकागो विश्‍व धर्म पार्लियामेंटजिसमें विवेकानन्‍द ने भाग लिया था, का आयोजन हुआ – सितम्‍बर 1893 में
  • रामकृष्‍ण परमहंस का मूल नाम था – गदाधर चट्टोपाध्‍याय
  • रामकृष्‍ण परमहंस का जन्‍म स्‍थान था – कमारपुकुर गाँव, हुगली जिला
  • रामकृष्‍ण मिशन का मुख्‍यालय कहाँ स्थित है – वेल्‍लूर
  • ‘ब्रह्म समाज’ किस सिद्धान्‍त पर आधारित है – एकेश्‍वरवाद
  • ‘देव समाज’ का संस्‍थापक कौन था – शिवनारायण अग्निहोत्री
  • ‘राधा स्‍वामी सत्‍संग’ के संस्‍थापक कौन थे –शिवदयाल साहब
  • फारसी साप्‍ताहिक ‘मिरात-उल-अखबार’ को प्रकाशित करते थे – राजा राममोहन राय
  • बाल विवाह प्रथा को नियन्त्रित करने हेतु 1872 के ‘सिविल मैरिज एक्‍ट’ ने लड़कियों के विवाह की न्‍यूनतम उम्र निर्धारित की – 14 वर्ष

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना ,Chernobyl disaster 1986

पर्यावरण संरक्षण /जैव विविधता

रीवा रियासत महाराज गुलाब सिंह