· History of Modern India04


·          History of Modern India

·         1857 की क्रांति के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था – लार्ड पामर्स्‍टंन
·         वर्ष 1857 के विद्रोह के सन्‍दर्भ में किसे उसके मित्र ने धोखा दिया तथा जिसे अंग्रेजो द्वारा बन्‍दी बनाकर मार दिया गया – तात्‍या टोपे
·         कौन-सा एक क्षेत्र1857 के विद्रोह से प्रभावित नहीं था – चितौड़
·         1857 के विद्रोह के दौरान दिल्‍ली में विद्रोह का सैन्‍य-नेतृत्‍व किसने किया – बख्‍त खाँ
·         सर्वप्रथम किसने 1857 के विद्रोह के तुरन्‍त बाद इसे एक ”राष्‍ट्रीय विद्रोह” की संज्ञा दी – बैंजामिन डिजरायली
·         1857 की क्रान्ति के सम्‍बन्‍ध में किसने कहा: ‘यह विद्रोह भारत की स्‍वतंत्रता के लिए सुनियोजित युद्ध था – वी.डी.सावरकर
·         जातीय आधार पर 1857 के विद्रोह के दमन में अंग्रेजों का सहयोग करने वाले थे – सिख्‍, गोरखा, पठान
·         किसे 1857 के विद्रोह की सबसे कमजोर कड़ी के रूप में देखा जाताहै – बहादुरशाह-II
·         1857 के विद्रोह की असफलता के बाद बहादुरशाह II को कहाँ निर्वासित कर दिया गया – रंगून
·         वह कौन-सा ब्रिटिश सेनापति था, जिसकी 1857 के विद्रोह को दबाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका रही – कैम्‍पबेल
·         1857 की क्रांति का चिन्‍ह क्‍या निश्चित किया गया था – कमल एवं चपाती
·         महारानी विक्‍टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज (British crown) के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी – 1 नवम्‍बर,1858
·         1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का इन प्रांतों से चयन किया – गोरखा, सिख एवं पंजाबी उत्‍तर प्रांत से
·         भारतीय स्‍वतंत्रता आन्‍दोलन का सरकारी इतिहासकार था – एस.एन.सेन
·         मंगल पाण्‍डे कहाँ के विप्‍लव से जुड़े हैं – बैरकपुर
·         आधुनिक इतिहासकार, जिसने 1857 के विद्रोह को ‘स्‍वतंत्रता की पहली लड़ाई’ कहा था– वी.डी.सावरकर
·         मेरठ में विद्रोह आरम्‍भ हुआ – 10 मई, 1857 को
·         1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारम्‍भ हुआ – मेरठ
·         1857 के विद्रोह का तात्‍कालिक कारण था – चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरम्‍भ करना
·         वह पहला भारतीय सिपाही कौन था, जिसने चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग करने से इंनकार कर दिया – मंगल पाण्‍डे
·         मंगल पाण्‍डे, जिसने अकेले 1857 ई. में विद्रोह का सूत्रपात किया, सम्‍बन्धित था – 34वीं नेटिव इंफैंट्री से
·         बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्‍व किस शहर से किया था– लखनऊ
·         1857 का विद्रोह मुख्‍यत: किस कारण से असफल रहा – किसी सामान्‍य योजना और केन्‍द्रीय संगठन की कमी
·         किसने 1857 के विद्रोह को एक ‘षडयंत्र’ की संज्ञा दी –जेम्‍स आउट्रम व डब्‍ल्‍यू. टेलर
·         किस वर्ग ने 1857 के विद्रोह में भाग नहीं लिया –साहूकार और जमींदार
·         1857 में किसने इलाहबाद को आपातकालीन मुख्‍यालय बनाया था – लार्ड कैनिंग
·         गुडकरी विद्रोह (1844) का केन्‍द्र था – कोल्‍हापुर
·         1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था – खान बहादुर
·         आजादी की पहली लड़ाई 1857 में किसने भाग नहीं लिया – भगत सिंह
·         किसने 1857 में अंग्रेजों से संघर्ष किया – शहादत खान
·         भारत के प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम का मुख्‍य तात्‍कालिक कारण था – अंग्रेजों का धर्म में हस्‍तक्षेप का संदेह
·         1857 में भारत में हुए विद्रोह के एक नेता तात्‍या टोपे का मूल नाम क्‍या था – रामचन्‍द्र पाण्‍डुरंग
  • भारतीय राष्‍ट्रीय आन्‍दोलन के 1885-1905 की अवधि को कहा जाता है – उदारवादी चरण
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की पहली बैठक किस शहर में हुई थी – बम्‍बई
  • कांग्रेसी नेताओं में से किसको ‘भारत का महान वृद्ध व्‍यक्ति'(Grand Old Man of India) कहा जाता है –दादाभाई नौराजी
  • किस गवर्नरजनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस बनी थी – लार्ड डफरिन
  • भारतीय विश्‍वविद्यालय अधिनियम, 1904 किस वायसराय के काल में पारित किया गया था – लार्ड कर्जन
  • भारतीय सिविल सेवा (ICS) में चुने गए पहले भारतीय का नाम था – सत्‍येन्‍द्र नाथ टैगोर
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्‍थापक कौन थे – एलन ओक्‍टोवियन ह्यूम
  • ‘हरमिट ऑफ शिमला’ किसे कहा जाता है – ए.ओ.ह्यूम
  • वह कौन-सा प्रथम भारतीय था, जो ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित हुआ – दादाभाई नौरोजी
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन लगभग आखिरी समय पर पूना से बम्‍बई स्‍थानांतरित किया गया, क्‍योकि – पूना में हैजा फैलने के कारण संयोजक कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन का स्‍थान पूना से बम्‍बई बदलने पर विवश हुए थे।
  • ‘ए नेशन इन द मेकिंग’ नामक पुस्‍तक किसने लिखी – सुरेन्‍द्रनाथबनर्जी
  • भारतीय संघ (Indian Association) के संस्‍थापक कौन थे – सुरेन्‍द्रनाथ बनर्जी
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम प्रेसीडेन्‍ट थे – बदरूद्दीन तैयबजी
  • ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्‍स का चुनाव जिस प्रथम भारतीय ने लड़ा था, वह थे – दादाभाई नौरोजी
  • किसने कहा था : ‘कांग्रेसपतन के लिए लड़खड़ा रही है, मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा, जब तक मैं भारत में हूँ, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना है’– लार्ड कर्जन
  • अधिकतर नरमपंथी नेता थे – शहरी क्षेत्रों से
  • 1905 में बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया – लार्ड कर्जन
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कॉग्रेस की स्‍थापना की गई वर्ष – 1885 में
  • किसने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की नरमदलीय राजनीति की व्‍यवस्थित आलोचना ‘न्‍यू लैंप्‍स फॉर ओल्‍ड’ शीर्षक लेखों की श्रृंखला में की – अरविंद घोष
  • मद्रास महाजन सभा की स्‍थापना की गई, वर्ष – 1884 में
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के 1905 के बनारस अधिवेशन के अध्‍यक्ष कौन थे – गोपाल कृष्‍ण गोखले
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्‍यक्ष कौन थे –डब्‍ल्‍यू.सी. बनर्जी
  • दादाभाई नौरोजी ने 1866 ई. में ईस्‍ट इंडिया एसोसिएशन की स्‍थापना कहाँ की – लंदन
  • भारतीय नेताओं में से किसे ब्रिटिश द्वारा इंडियन सिविल सर्विस से बर्खास्‍त किया गया था – सुरेन्‍द्रनाथ बनर्जी
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सत्र की बैठक में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था – 72
  • ब्रिटिश साम्राज्‍य के अन्‍तर्गत स्‍वशासन की माँग सबसे पहले किसने और कब की – दादाभाई नौरोजी ने 1904 ई. में
  • उदारवादियों का सबसे प्रमुख योगदान था – ब्रिटिश शोषण नीति कीओर जनता का ध्‍यान खींचना
  • किसने कहा था : ‘हमे मर्दों की तरह खुलकर कहना चाहिए कि हम अपनी मज्‍जा तक राजभक्‍त हैं, हमें अंग्रेजीराज्‍य से हुए फायदों का ज्ञान है’– दादाभाई नौरोजी
  • किसने कहा था : ‘भारतवर्ष तलवार के बल पर जीता गया था और तलवार के बल पर उसे ब्रितानी कब्‍जे में रखा जाएगा’– एल्गिन
  • भारतीय राष्‍ट्रीयआन्‍दोलन के
  • भारतीय राष्‍ट्रीयआन्‍दोलन के 1905-1917 की अवधि को कहा जाता है – उग्रवादी चरण
  • भारत में उग्र राष्‍ट्रीयता के जन्‍मदाता तथा निर्भयता से राष्‍ट्र की वेदना को प्रकट करने वाले प्रथम भारतीय थे – बाल गंगाधर तिलक
  • भारतीय राष्‍ट्रीयकांग्रेस की सबसे पहली महिला अध्‍यक्ष थी – ऐनी बेसेंट
  • वर्ष 1905 के बंगाल विभाजन के समय वायसराय कौन था – लार्ड कर्जन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना ,Chernobyl disaster 1986

पर्यावरण संरक्षण /जैव विविधता

रीवा रियासत महाराज गुलाब सिंह