MPPSC Mains Exam Material short answer
पुनर्जागरण या रिनैंसा यूरोप में मध्यकाल में आये एक संस्कृतिक आन्दोलन को कहते हैं। यह आन्दोलन इटली से आरम्भ होकर पूरे यूरोप फैल गया। इस आन्दोलन का समय चौदहवीं शताब्दी से लेकर सत्रहवीं शताब्दी तक माना जाता है।
फसल चक्र
क्या है
किसी निश्चित क्षेत्र पर निश्चित अवधि के लिए भूमि की उर्वरता को बनाये रखने के उद्देश्य से फसलों को अदल-बदल कर उगाने की क्रिया को फसल चक्र कहते हैं।
पृथ्वी ऊपरी सतह पर मोटे, मध्यम और बारीक कार्बनिक तथा अकार्बनिक मिश्रित कणों को मृदा (मिट्टी / soil) कहते हैं।
मृदा संरक्षण की विधियाँ हैं?
मृदा संरक्षण की विधियाँ हैं - वनों की रक्षा, वृक्षारोपण, बंध बनाना, भूमि उद्धार, बाढ़ नियंत्रण, अत्यधिक चराई पर रोक, पट्टीदार व सीढ़ीदार कृषि, समोच्चरेखीय जुताई तथा शस्यार्वतन।
मृदा को अपने स्थान से विविध रासायनिक, भौतिक एवं जैविक क्रियाओं द्वारा हटाया जाना मृदा अपरदन कहलाता हैं।
आपदा
क्या है
आपदा एक प्राकृतिक या मानव
निर्मित जोखिम का प्रभाव है जो
समाज या पर्यावरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है
सिंचाई क्या है?
सिंचाई एक प्रणाली है जिसमें फसल के लिए नियमित अंतराल पर पौधों को नियंत्रित पानी की आपूर्ति की जाती है। बेहतर प्रकार की फसलों के उपजाने के लिये या फसलों की वृद्धि के लिये, मिट्टी को पानी देने की जरूरत है तो कृषि भूमि को प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से जल देना सिंचाई कहलाता है।
जनहित याचिका क्या है ?
जनहित याचिका - भारतीय कानून में, सार्वजनिक हित की रक्षा के लिए मुकदमे का प्रावधान है। अन्य सामान्य अदालती याचिकाओं से अलग, इसमें यह आवश्यक नहीं की पीड़ित पक्ष स्वयं अदालत में जाए। यह किसी भी नागरिक या स्वयं न्यायालय द्वारा पीडितों के पक्ष में दायर किया जा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें