रसायन विज्ञान सामान्य ज्ञान-2

·   रसायन विज्ञान सामान्य ज्ञान-2
      हीरा का वजन किसमें नापा जाता है?- हीरा का वजन कैरेट में मापा जाता है। जबकि कैरेट से सोने की शुद्धता नापी जाती है।
·         हीरा का अपवर्तनांक कितना होता है?- हीरे का अपवर्तनांक 2.4 होता है।
·         हीरा किस तरह चमकता है?- पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण प्रकाश की किरणें एक बार हीरे में प्रवेश करने के बाद उसी के अंदर ही घूमती रहती हैं और बाहर नहीं निकल पातीं इसलिए हीरा बहुत ही अधिक चमकता है।
·          पेंसिल की लीड किस पदार्थ से बनती है?- पेंसिल की लीड ग्रेफाइट से बनती है।
·         ग्रेफाइट का दूसरा क्या उपयोग है?- ग्रेफाइट का इस्तेमाल संचालक सेलों में इलेक्ट्रोड बनाने में भी होता है।
·         काजल में कितने प्रतिशत कार्बन होता है?- काजल में 95% कार्बन होता है।
·         कार्बन का शुद्धतम रूप कौन-सा है?- हीरा कार्बन का शुद्धतम रूप है।
·         सबसे अच्छा किस्म का कोयला कौन-सा है?- ऐन्थ्रेसाइट सबसे अच्छी किस्म का कोयला हैं जिसमें 94% कार्बन होता है।
·         कौन-सा कोयला सबसे खराब होता है?-  पिट कोयला
·         सामान्य किस्म के कोयला कौन-सा है?- बिटुमिनस कोयला सामान्य कोयला है जिसमें 88% तक कार्बन होता है।
·         कार्बन और हाइड्रोजन के यौगिकों को हाइड्रोकार्बन कहते हैं।
·         मिथेन सबसे सरल हाइड्रोकार्बन है।
·         मिथेन को मार्श गैस या दलदली गैस भी कहते हैं क्योंकि यह दलदली जमीन में भी उत्पन्न होता है।
·         धान की खेतों में लगातार पानी होने से जमीन दलदली होती है इसलिए धान की खेतों में मिथेन गैस उत्पन्न होती है।
·         बायोगैस या गोबर गैस का मुख्य घटक मिथेन होता है।
·         दो या अधिक अणुओं के मिलकर बड़े अणु बनने की रासायनिक क्रिया को बहुलीकरण कहते हैं।
·         इस प्रकार बहुलीकरण से बने अणु को बहुलक कहते हैं।
·         असंतृप्त हाइड्रोकार्बन के बहुलीकरण से प्लास्टिक प्राप्त होता है।
·         पालीथिन एथिलीन का बहुलक है।
·         रेयान, पालीएस्टर, नायलान कृत्रिम रेशे हैं।
·         रेयान सेल्यूलोज से बनता है।
·         पालीएस्टर जैसा कि नाम से स्पष्ट है एस्टर का बहुलक होता है।
·         नायलान मानव निर्मित पहला रेशा है।
·         नायलान का उपयोग पैराशूट, मछली जाल आदि बनाने में होता है।
·         पावर एल्कोहल स्पिरिट, बेंजीन और पेट्रोल का मिश्रण होता है।
·         CFC का पूरा नाम क्लोरोफ्लोरो कार्बन है। इसे फ्रीआन गैस भी कहते हैं।
·         फ्रीआन या क्लोरोफ्लोरोकार्बन का उपयोग रेफ्रिजरेटर में किया जाता है।
·         ओजोन परत के क्षरण काम कारण क्लोरोफ्लोरोकार्बन है।
·         तत्वों को दो प्रकारों में बांटा गया हैधातु और अधातु।
·         धातु ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं।
·         धातु प्रायः ठोस अवस्था में होते हैं। लेकिन पारा एक ऐसा धातु है जो सामान्य तापमान पर भी द्रव अवस्था में रहता है।
·         धातुओं में एक विशेष चमक होती है जिसे धात्विक चमक कहते हैं।
·         धातुएं आघातवर्ध्य होती हैं अर्थात् पीटने से धातुएं फैलती हैं और उनका चादर बनाया जा सकता है।
·         सोना और चांदी सबसे अधिक आघातवर्ध्य होते हैं अर्थात् पीटने पर सबसे अधिक फैलते हैं।
धातुओं को खींच कर ताना भी जा सकता है। धातुओं का यह गुण तन्यता कहताता है।

टिप्पणियाँ

  1. Zonetech Education Providing online pendrive coaching classes courses for ssc je (civil engineering), state assistant junior exam, dmrc, state assistant engg.

    जवाब देंहटाएं
  2. गुड नाईट के दौर में इस तरह की जानकारी प्रकाशित होना अति उपयोगी साबित हो रही है कंपटीशन की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही सरल एवं रोचक जानकारी है नए प्रतियोगियों के
    लिए बहुत ही लाभदायक होगी

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संघ लोक सेवा आयोग UPSC with mcq

जम्मू और कश्मीर सितम्बर 2014 बाढ़

HISTORY OF MORDEN INDIA09